Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar : बिग बॉस 17 को लॉन्च हुए एक हफ्ता हो गया है। आज वीकेंड का पहला वार होगा। दर्शक सलमान खान को देखने और यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह किसकी क्लास लेंगे। पहले ही हफ्ते में घर में बहुत लड़ाई-झगड़ा हुआ। आज सलमान खान सबकी गलतियों का जायजा लेंगे और उन्हें बताएंगे कि उन्हें क्या करना चाहिए था।
बिग बॉस 17 वीकेंड का वार (Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar) और सलमान खान की क्लास
बिग बॉस 17 के पहले हफ्ते में Udaariyaan स्टार अभिषेक कुमार का आक्रामक पक्ष देखने को मिला। बिग बॉस के घर में आने से पहले ही उनमें बहस शुरू हो गई थी। उन्होंने अपनी कोस्टार ईशा के साथ पहले दिन स्टेज पर लड़ाई की। उसके बाद, उन्होंने घर में सोनिया बंसल, खानजादी, सनी आर्य और अरुण माशेट्टी के साथ लड़ाई की है। अरुण और उनकी लड़ाई इतनी तीखी हो गई कि वे एक-दूसरे पर थूक गए।
सोशल मीडिया पर ‘वीकेंड का वार’ के अपडेट आने शुरू हो गए हैं। पहले वीकेंड में ‘बिग बॉस’ के घर में झगड़ा देखने को मिलेगा। ‘बिग बॉस तक’ नाम के एक एक्स अकाउंट ने अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि, इस वीकेंड में सलमान खान अभिषेक कुमार की क्लास लेंगे। साथ ही ईशा को भी डबल स्टैंड लेने के कारण उसे बहुत सुनावेंगे।
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 सलमान खान का सपोर्ट, क्या लगाएगा आग?
बिग बॉस 17 के लॉन्च के पहले दिन, बिग बॉस ने घोषणा की कि वह शो के शीर्ष प्रतियोगी का समर्थन करेंगे। इससे सभी प्रतिभागी आश्चर्यचकित रह गये थे। अब इस वीकेंड में सलमान खान बताएंगे कि वह किसे सपोर्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सलमान खान अंकिता लोखंडे और विकी जैन को सपोर्ट कर सकते हैं।
बिग बॉस को एक विवादास्पद शो माना जाता है। यह शो विवादास्पद होने के बावजूद बहुत लोकप्रिय भी है। दर्शक अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को उनके असली रूप में देखने के लिए उत्सुक होते हैं। इसलिए इस शो की टीआरपी भी बहुत अधिक होती है।
Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar में आएंगे सेलिब्रिटीज़
इस सप्ताह के ‘वीकेंड का वार‘ में कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ और कंगना रनौत आएंगे। कृति और टाइगर अपनी नई फिल्म गणपथ का प्रमोशन करने के लिए आएंगे तो वहीं कंगना अपनी नई फिल्म तेजस का प्रमोशन करने के लिए आएंगे |