Skip to content

𝑫𝒂𝒊𝒍𝒚 𝑵𝒆𝒘𝒔27

Latest News for Daily

  • Home
  • Entertainment
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Automobile
  • Education
  • Toggle search form
Kargil Vijay Diwas 2024

Kargil Vijay Diwas 2024 : हड्डियां गलाने वाली ठंड में भारतीय जवानों की बहादुरी, कारगिल की गाथा

Posted on July 26, 2024July 26, 2024 By divyansh Mishra No Comments on Kargil Vijay Diwas 2024 : हड्डियां गलाने वाली ठंड में भारतीय जवानों की बहादुरी, कारगिल की गाथा

आज ही के दिन, 26 जुलाई 1999, भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था, जिसे आज 25 साल पूरे हो गए हैं। ऑपरेशन विजय को भी आज 25 साल पूरे हो गए हैं। हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

खबरें पाने के लिए व्हाट्सएप पर जुड़े Join
खबरें पाने के लिए टेलीग्राम पर जुड़े Join

Kargil Vijay Diwas 2024 : कारगिल की विजय का इतिहास

क्यों मनाते हैं कारगिल विजय दिवस?

कारगिल युद्ध में उन सूरमाओं की कहानी है जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए, हड्डियां गलाने वाली ठंड में भी भारत का सिर झुकने नहीं दिया। उन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज उनके बलिदान के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनका बलिदान यह देश कभी नहीं भूल सकता। 26 जुलाई 1999 भारत के इतिहास का एक गौरवशाली दिन है।

कारगिल युद्ध का महत्व

आज ही के दिन 1999 में भारत ने जम्मू-कश्मीर स्थित कारगिल के उन इलाकों पर दोबारा फतह हासिल की थी जिन पर पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने घुसपैठ कर कब्जा कर लिया था। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन विजय के नाम से जाना जाता है।

कारगिल विजय दिवस का इतिहास

कारगिल युद्ध की शुरुआत 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध से हुई थी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश के रूप में उभरा, जिसे आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। दोनों देशों के बीच लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई। सियाचिन ग्लेशियर पर अपना हक जताने के लिए पाकिस्तान बार-बार घुसपैठ करता रहा और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार जारी रहा। 1999 में फरवरी में इस दुश्मनी को शांतिपूर्वक विराम देने के लिए Lahore Declaration नामक समझौता हुआ, जिस पर दोनों देशों ने सहमति से दस्तखत किए।

फिर भी समझौते की अवमानना करते हुए, पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने 1999 में घुसपैठ कर भारत की लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर कब्जा कर लिया। भारतीय सैनिकों को इस घुसपैठ के बारे में मई 1999 में पता चला। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय लॉन्च किया। यह ऑपरेशन मई 1999 से जुलाई 1999 तक चला। इस युद्ध में 490 सैन्य अधिकारी और कई जवान शहीद हुए। तीन महीने की लंबी लड़ाई और तमाम जवानों को खोने के बाद, 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान सैनिकों और आतंकवादियों को हरा कर भारत का झंडा कारगिल की चोटी पर फहराया।

क्यों मनाते हैं कारगिल विजय दिवस?

कारगिल विजय दिवस को कारगिल युद्ध में शहीद हुए सेना के तमाम जवानों के बलिदान की याद में मनाया जाता है। उन्हें सम्मान देते हुए, हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

Also Read : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

Post Views: 650
खबरें पाने के लिए व्हाट्सएप Join
खबरें पाने के लिए टेलीग्राम पर जुड़े Join
Education

Post navigation

Previous Post: मोटोरोला ने 1 अगस्त को भारत में Motorola Edge 50 लॉन्च की घोषणा की
Next Post: Poco M6 Plus 5G भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होगा,Flikart पर 1 अगस्त को Launch

Related Posts

B.Ed Latest Update 2023: सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला!D.El.Ed प्रमाणपत्र 5 दिनों के भीतर प्राप्त होना चाहिए B.Ed Latest Update 2023: सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला!D.El.Ed प्रमाणपत्र 5 दिनों के भीतर प्राप्त होना चाहिए Education
IBPS PO Prelims Result 2023 Announced IBPS PO Prelims Result 2023 Announced: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम रिजल्ट घोषित, लिंक थोड़ी देर में होगा एक्टिव Education
Benefit Of Early Dinner: रात में जल्दी खाना खा लेने से मिलती है कब्ज जैसी समस्या से राहत, इसके दूसरे फायदे भी जानकार रह जाएंगे हैरान Benefit Of Early Dinner: रात में जल्दी खाना खा लेने से मिलती है कब्ज जैसी समस्या से राहत, इसके दूसरे फायदे भी जानकार रह जाएंगे हैरान Education
दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाती हैं ये पांच दालें, रोजाना जरूर खाएं Use Pulses for Healthy Heart: दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाती हैं ये पांच दालें, रोजाना जरूर खाएं Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Automobile
  • Blog
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology

Recent Posts

  • Poco M6 Plus 5G भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होगा,Flikart पर 1 अगस्त को Launch
  • Kargil Vijay Diwas 2024 : हड्डियां गलाने वाली ठंड में भारतीय जवानों की बहादुरी, कारगिल की गाथा
  • मोटोरोला ने 1 अगस्त को भारत में Motorola Edge 50 लॉन्च की घोषणा की
  • Xiaomi 14T Pro के ग्लोबल लॉन्च से पहले कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक
  • Jio 1GB Plan: 249 रुपये का प्लान, जानिए क्या है खास

Archieve

  • July 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023

Copyright © 2025 𝑫𝒂𝒊𝒍𝒚 𝑵𝒆𝒘𝒔27.

Powered by PressBook Grid Blogs theme