परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरें देख हम सभी सोच रहे हैं कि वे कितनी सिम्पल और खूबसूरत लग रही हैं। उनके लहंगे से लेकर मेहंदी तक सभी चीजें बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। आप अपने ब्राइडल लुक के लिए ऐसा ही कुछ करना चाहती हैं तो आइए जानते हैं उनके लुक की क्या खासियत है जिसे आप भी अपने ब्राइडल लुक में शामिल कर सकते हैं।
Parineeti Chopra Bridal Look: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों में उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर को शादी की रस्में पूरी कीं। इस मौके पर परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हर कोई सोशल मीडिया पर बस उनकी एक झलक के राह देख रहा था। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंतजार खत्म करते हुए अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना वेडिंग लुक शेयर किया है।
Raghav (राघव) और परिणीति की शादी की तस्वीरें जारी होते ही एक्ट्रेस का वेडिंग आउटफिट हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस एक्ट्रेस का वेडिंग लुक न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि बेहद खास भी है. आइए जानते हैं इस एक्ट्रेस के शादी के लहंगे में क्या है खास?
आइवरी शेड का लहंगा
परिणीति का गोल्ड और आइवरी लहंगा उन्हें बेहद सिंपल और एलिगेंट लुक दे रहा है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खास बात यह है कि उनके इस लहंगे को बनाने में लगभग 104 दिन का समय लगा। टोनल एक्रु बेस से बने इस लहंगे पर सीक्विन का बहुत ही बारीक हैंडवर्क किया गया है। दुपट्टे का बेस ट्यूल के कपड़े का है, जिसके बॉडर पर सीक्विन का काम किया गया है और किनारे पर मोती लगे हैं। इस दुपट्टे की एक खासियत यह भी है कि इस पर बदला वर्क से राघव लिखा हुआ है, जो इसे पर्सनलाइज्ड टच देता है। आप भी अपने लहंगे को ऐसे कस्टमाइज करवा सकती हैं, जिससे अपनी वेडिंग ड्रेस को पर्सनल टच मिल सकता है।
जूलरी
परिणीति चोपड़ा की ज्वैलरी भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की थी। अपनी शादी के लिए, उन्होंने ज़ाम्बियन और रूसी पन्ने के साथ एक स्तरित अनकटा हीरे का हार चुना। इसके साथ ही परिणीति ने मांग टीका, हाथ फूल और इयरिंग्स पहने थे ,जो उनके ब्राइडल लुक को कंप्लीट कर रहे थे। ट्रेडिशनल पंजाबी ब्राइड की तरह परिणीति ने पेस्टल शेड का चूड़ा और कस्टमाइज्ड कलीरे पहन अपने लुक को पूरा किया।
मेकअप
परिणीति ने अपने सॉफ्ट ग्लैम लुक के लिए न्यूड शेड का आईशेडो और लिपस्टिक लगाया था। उनकी लॉन्ग लैशेस और पीची ब्लश उनके मेकअप में चार चांद लगा रहे हैं। अगर आप अपने खास दिन पर बहुत ज्यादा मेकअप नहीं करना चाहती हैं तो यह न्यूड मेकअप एक अच्छा विकल्प है।
मिनीमल मेहंदी
ट्रेडिशनल ब्राइडल मेहंदी को डिच करते हुए, परिणीति ने अपने हाथों और पैरों के लिए मिनीमल मेहंदी डिजाइन का चुनाव किया। वैसे भी मिनीमल मेहंदी डिजाइन इन दिनों खूब प्रचलन में है। इससे पहले भी आलिया और कियारा ने अपनी शादी पर मिनीमल मेहंदी लगाई थी। परिणीति ने अपने लहंगे के रंग की नेल पेंट लगाकर अपने हाथों को एक सटल टच दिया है।
हेयर स्टाइल
हल्के वेवी और खुले बालों के साथ परिणीति ने अपने ब्राइडल लुक को बेहद सादगी के साथ बरकरार रखा। बिना किसी हेयर एक्सेसरी का इस्तेमाल किए हुए, उन्होंने अपने बालों को पीछे की तरफ रखा, जिससे उनके बाल उनके चेहरे को फ्रेम नहीं कर रहे थे और लुक निखर कर आ रहा था।