Renault Kiger 2023: अगर आप एक किफायती और भरोसेमंद कार की तलाश में हैं तो यह लेख आपके लिए है। भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में कई आला वाहन हैं, जिनमें टाटा पंच और हुंडई एक्सेटर सबसे आगे हैं। हालाँकि, अगर आपको ये गाड़ियाँ पसंद नहीं हैं, तो हमारे पास आपके लिए बेहतर विकल्प हैं। रेनॉल्ट किगर बेहतरीन उपकरण और सेफ्टी फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। आज मैं आपको इस पोस्ट में इसके बारे में सारी जानकारी दूंगा।
रेनॉल्ट किगर (Renault Kiger) की विविधता (Variant ) और रंग
कुल मिलाकर, रेनॉल्ट किगर (Renault Kiger) भारतीय बाजार में पांच संस्करणों में उपलब्ध है। इसमें RXE, RXL, RXT, RXT O और RXZ शामिल हैं। इसके अलावा, यह 7 सॉलिड रंगों और 4 ड्यूल टोन रंगों में उपलब्ध है।
Exterior Color | Monotone | Dual-Tone |
Radiant Red | Available | Radiant Red with Black roof |
Metal Mustard | Available | Metal Mustard with Black roof |
Caspian Blue | Available | Caspian Blue with Black roof |
Moonlight Silver | Available | Moonlight Silver with Black roof |
Ice Cool White | Available | |
Mahogany Brown | Available | |
Stealth Black (New) | Available | |
Special Edition (Kiger) | Stealth Black |
यह एक प्रॉपर 5-सीटर एसयूवी है जिसका ट्रंक वॉल्यूम 405 लीटर है।
Renault Kiger Engine
बोनट के नीचे संचालित करने के लिए कंपनी दो पेट्रोल इंजन का प्रयोग करती है। 1.0 लीटर नैचुरली एस्प्राइटेड पेट्रोल इंजन जो की 72 बीएचपी और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। और दूसरा 1.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन जो की 100 बीएचपी और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। दोनों इंजन विकल्पों में पांच स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड तौर पर दी जाती है, जबकि अतिरिक्त विकल्प इसे पांच स्पीड AMT गियर बॉक्स के सुविधा मिलती है। रेनॉल्ट काइगर को कुल तीन ड्राइविंग मोड़ मिलते हैं, Normal , ECO और Sport शामिल है।
कंपनी के मुताबिक, मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 18.24 किमी/लीटर माइलेज प्रदान करती है और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 20.5 किमी/लीटर माइलेज प्रदान करती है।
Renault Kiger Features list
सुविधाओं की बात करें तो रेनॉल्ट इसमें 8 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। अन्य हाईलाइट में इसे ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, इंजन पुश स्टार्ट स्टॉप बटन, ऑटोमेटिक एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल जो कि केवल टर्बो वेरिएंट में उपलब्ध है, और FM 2.5 एयर फिल्टर शामिल है। FM रेडियो इसके सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर दी जाती है।
इसके अलावा केबिन को काफी ज्यादा सिंपल रखा गया है। इसे प्रीमियम लेदर सीट के साथ संचालित किया जाता है। कुछ समय पहले रेनॉल्ट ने इसे के knight edition में भी पेश किया है, जो की पूर्ण ब्लैक थीम पर आधारित है।
Highlight | Description |
Body Type | Compact SUV |
Engine Options | 1.0L Turbo Petrol, 1.0L Naturally Aspirated Petrol |
Transmission Options | Manual, CVT, AMT |
Seating Capacity | 5 |
Key Features | Touchscreen Infotainment System, LED Headlamps, |
Smartphone Connectivity, Multi-Drive Modes, | |
Advanced Safety Features | |
Exterior Color Options | 7 Monotone Shades and 4 Dual-Tone Combinations |
Special Edition | Stealth Black Exterior Shade |
Additional Features | Spacious Cabin, Stylish Design, Comfortable Seats, |
Ample Storage Space | |
Safety Features | Dual Airbags, ABS with EBD, Rear Parking Sensors, |
Hill Start Assist, Traction Control |
Renault Kiger Safety features
रेनॉल्ट काइगर को ग्लोबल एंड कैप के द्वारा चार स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा अन्य सुरक्षा सुविधाओं में इसे सामने की तरफ चार एयरबैग, ABS के साथ EBD, स्पीड सेंसिंग डोर लॉकर्स, पीछे की तरफ मॉनिटरिंग के लिए कैमरा और पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड तौर पर दी गई है। दूसरी ओर, टॉप मॉडल में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट है।
Renault Kiger Price in India
भारतीय बाजार में रेनॉल्ट काइगर की कीमत 6.5 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.23 लाख रुपये एक्स-शोरूम दिल्ली तक जाती है। रेनॉल्ट अपनी Kiger पर फिलहाल 77,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।