TVS Raider: टीवीएस मोटरकॉर्प लगातार अपनी नई-नई उत्पादन और बेहतर प्रदर्शन की काबिलियत पर तरक्की की ओर अग्रसर है। चाहे वह स्कूटर सेगमेंट हो या मोटरसाइकिल सेगमेंट हो टीवीएस ने हर सेगमेंट में अपना दबदबा कायम रखा है। टीवीएस मोटरकॉर्प ने अपना सेल रिकॉर्ड साझा किया है। टीवीएस ने सितंबर 2023 के लिए अपनी कुल मोटरसाइकिल बिक्री 3,0,0493 यूनिट आंकी है। इसमें सभी सेगमेंट की मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
TVS sales record
टीवीएस के द्वारा बेची गई कुल 3,0,0493 यूनिट की बिक्री के अनुसार से पिछले वर्ष की तुलना में इस महीने में 5.85 परसेंट की वृद्धि दर्ज की है। यह बिक्री का रिकॉर्ड सितंबर 2023 महीने की है। मोटरसाइकिल सेगमेंट में टीवीएस रेडर ने सितंबर 2022 की तुलना में 128.99% की टावर तोड़ वृद्धि दर्ज की है।
TVS Raider Sales Record
टीवीएस रेडर ने सितंबर 2023 में 48,753 इकाइयों की कुल बिक्री के साथ कंपनी के पीसी सेगमेंट के बाकी हिस्सों को पछाड़ दिया है। परिणामस्वरूप, रेडर की बिक्री में काफी वृद्धि हुई और बिक्री चार्ट में नंबर 2 पर पहुंच गई। पहले स्थान में स्कूटी सेगमेंट में टीवीएस की iQube है। जो 311.86% की ताबड़ तोड़ बिक्री के साथ साल 2023 सितंबर में 20,276 इकाइयों की बिक्री की है। वहीं इसकी बिक्री साल 2022 में मात्र 4,927 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
चलिए टीवीएस राइडर के बारे में जानते हैं जो आखिरकार इतनी बिक्री में सफल रही है।
TVS Raider Specifications
टीवीएस रेडर इस सेगमेंट में सबसे अच्छी और सबसे किफायती टीवीएस कंप्यूटर बाइक है। यह चार वेरिएंट और 10 रंग विकल्पों में उपलब्ध है और भारतीय बाजार में इसकी ऑन-रोड कीमत 1,13,389 रुपये है। और इसके टॉप वैरियंट की कीमत 1,19,061 ऑन रोड कीमत पड़ती है। इसमें आपको 124.8 सीसी bs6 इंजन मिलता है।
TVS Raider Features
टीवीएस रेडर 125 के फीचर्स सूची में आपको 5 इंच फुली डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। जिसमें स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, ईंधन गेज, सर्विस इंडिकेटर, स्टैंड अलर्ट, रियल टाइम माइलेज, वास्तविक समय जैसे समान फीचर्स पेश की गई है। इसके साथ आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट, ईमेल नोटिफिकेशन, चार्जिंग के लिए एक यूएसबी पोर्ट और वॉइस एसिस्ट टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल की गई है।
Feature | Details |
Display | 5-inch Full Digital Display |
Information Displayed | Speedometer, Tachometer, Trip Meter, Gear Position, Fuel Gauge, Service Indicator, Stand Alert, Real-time Mileage, Current Time |
Connectivity | Smartphone and Bluetooth Connectivity |
Alerts | Call Alerts, SMS Notifications, Email Notifications |
Charging | USB Port for Charging |
Navigation | Voice Assist Turn-by-Turn Navigation System |
Engine | 124.8 cc Single-Cylinder, Air-Cooled, Three-Valve Engine |
Power Output | 11.2 bhp @ 7,500 RPM |
Torque | 11.02 Nm @ 6,000 RPM |
Transmission | Five-Speed Gearbox |
Suspension | Front: Telescopic Forks (30mm) |
Rear: Preload-Adjustable Mono-Shock | |
Braking System | मूल संस्करण: ड्रम ब्रेक (आगे और पीछे) के साथ संयुक्त ब्रेक सिस्टम। |
शीर्ष संस्करण: फ्रंट डिस्क ब्रेक (240 मिमी), रियर ड्रम ब्रेक (130 मिमी)। | |
Mileage | Approximately 56.7 km/l |
Weight | 120 kg |
Fuel Tank Capacity | 10 liters |
Variants | 4 Variants Available |
Color Options | 10 Color Choices |
TVS Raider Engine
टीवीएस रेडर 125 को पावर देने के लिए इसमें 124.8 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, तीन वाल्व इंजन द्वारा पावर दी गई है। जो 7,500 आरपीएम पर 11.2bhp की पावर और 6,000 आरपीएम पर 11.02nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे पांच स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
TVS Raider Suspension and Breaking System
टीवीएस रेडर 125 को नियंत्रित करने के लिए इसके सस्पेंशन सेटअप में 30mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे की तरफ प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक का प्रयोग किया गया है। ब्रेकिंग कार्यों के लिए, बेस वेरिएंट दोनों पहियों पर संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ड्रम ब्रेक से लैस है, जबकि टॉप वैरियंट में सामने 240 मिमी डिस्क ब्रेक और पीछे 130 मिमी ड्रम ब्रेक है।
TVS Raider mileage
टीवीएस रेडर 125 क्योंकि एक कंप्यूटर मोटरसाइकिल है। इसलिए यह आपको बहुत अच्छी माइलेज प्रदान करती है। इसके साथ आपको 56.7 किलोमीटर पर लीटर की माइलेज मिलती है। इस गाड़ी का कुल वजन 120 किलोग्राम है। और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर की है। इस गाड़ी का प्रदर्शन और लुक काफी शानदार है। इस वजह से यह बाजार में खूब बिक पाई।
TVS Raider Rivals
टीवीएस राइडर 125 भारतीय बाजार में होंडा एसपी 125 और बजाज पल्सर एनएस 125 जैसी प्रतिद्वंद्वी मोटरसाइकिलों को टक्कर देती है।